बालाघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, होनहार विद्यार्थियों को मिला सम्मान डीएसपी संतोष पटेल ने दिया सफलता का मंत्र अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य संभव
31 Mar, 2026
23 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
बालाघाट में वैभव एकेडमी द्वारा 29 मार्च 2026 को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध एवं जमीन से जुड़े पुलिस अधिकारी श्री संतोष पटेल (डीएसपी, बालाघाट) ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें जीवन में सही दिशा, स्पष्ट लक्ष्य एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वैभव टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में चयनित विद्यार्थियों, जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं तथा सैनिक स्कूल के लिए चयनित एवं योग्य विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार हुआ। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि श्री संतोष पटेल ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे, जिनके उत्साह और सहयोग ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!