03 को होगी लोधी समाज की बैठक,पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल होगें शामिल

02 Apr, 2026 41 व्यूज
Main Photo

बालाघाट() जिला लोधी महासभा बालाघाट के आह्वान पर लोधी समाज की एक वृहद बैठक का आयोजन कल 3 अपै्रल को साढ़े 10 बजे से किया गया हैं। बैठक कोसमी स्थित शुभारंभ लॉन में आयोजित होगी। जिसमें अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, महासभा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधाी प्रमुख रूप से शामिल होगें। इसके अलावा विधायक राजकुमार कर्राहे, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि का भी आतिथ्य रहेगा। वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन व माल्यपर्ण के साथ बैठक प्रारंभ होगी। बैठक में सन 1842 की क्रांति के नायक व लोधी लोधा लोध समाज के वीर सपूत राजा हिरदेशाह लोधी की पूण्यतिथि के अवसर पर आगामी 28 अपै्रल को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले शौर्य दिवस के विशाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जायेगी। जिसमें बालाघाट जिले से भी लोधी स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही लोधी समाज की गतिविधियों को लेकर प्रकाश डाला जायेगा। बैठक में लोधी समाज के समस्त विंग महिला, युवा, कर्मचारी, किसान, व्यापारी व उत्कर्ष जनचेतना मंच, सहित समाज के सभी जनप्रतिनिधि,पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित हैं। जिला लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशोक लिल्हारे,प्रदेश उपाध्यक्ष उदयसिंह नगपुरे प्रदेश प्रवक्ता शौकत बिसाने, प्रदेश सचिव धर्मपाल सिंह नगपुरे,दिलीप उपवंशी, जितेंद्र सिंह मोहारे,बी.एल.लिल्हारे, रामङ्क्षसह पटेल, रामचंद सिहोरे, सुखदेव मुनि कुतराहे,यशवंत लिल्हारे,दिलीप उपवंशी,राकेश बनोटे, चुमेश लिल्हारे,प्रशांत मोहारे,सावन पिछोड़े, गगन नगपुरे, योगेश नगपुरे, भोजराज गहगहे, गुडडू नगपुरे,चंदर दमाहे, गंगाप्रसाद लिल्हारे, आतिश लिल्हारे,गौरीशंकर मोहारे,हर्ष मुंजारे, शैलेंद्र ठकरेले, राजेश लिल्हारे, पवन नगपुरे,दिलीप लिल्हारे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शीला नगपुरे, प्रदेश महामंत्री गौरी लिल्हारे,श्रीमती रितु मोहारे, श्रीमती अंबिका नगपुरे,श्रीमती ज्योति उमरे, श्रीमती सपना विजय मसखरे, पूनम गणेश लिल्हारे, श्रीमती रत्ना नगपुरे सहित अन्य ने आयोजित बैठक में लोधी समाज के समस्त महिला,पुरूष,युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया हैं।