काम रोका तो पड़ी फटकार! विधायक अनुभा मुंजारे ने नीरज पसीने को लगाई जमकर लताड़। मामला समनापुर अधूरा मार्ग में मजदूरों से मारपीट व काम बंद का। विधायक अनुभा मुंजारे ने किया समनापुर मार्ग का किया निरीक्षण।
02 Apr, 2026
282 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
लालबर्रा नगर मुख्यालय से समनापुर मार्ग गत दिनों फिर चर्चाओं में आ गया जब लालबर्रा के अपराधी प्रवृत्ति व्यक्ति पूर्व जिला बदर नीरज पसीने द्वारा उक्त निर्माणाधीन मार्ग में कार्यरत टाईम कीपर ज्ञानी राम बोपचे व मजदूरों से गाली गलौच कर मारपीट करने के बाद निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया था। इस संबंध में आज ग्राम पंचायत कार्यालय लालबर्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी द्वारा सड़क निरीक्षण व निर्माण कार्य से संबंधित चर्चा हुई जिसमें सड़क निर्माण के ठेकेदार , विभागीय, तहसीलदार, पुलिस विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा उक्त सड़क पर आ रहे ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, विद्युत पोल शिफ्टिंग, सड़क व पुलिया की जानकारी लेकर चर्चा की है इसके पश्चात विधायक अनुभा मुंजारे जी के साथ उपस्थित सभी लोगों का जत्था निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण विधायक मुंजारे जी ने नीरज पसीने को खूब लताड़ लगाई और काम रुकाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। सड़क जांच करने मौके पर पूरी टीम पहुंचा जहां शिकायतकर्ता नीरज पसीने भी आया, विधायक अनुभा मुंजारे जी ने कर्मचारियों से मारपीट करने पर भी नाराजगी जताई है
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!