शहर बनेगा आध्यात्मिक धाम 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत रोजाना कथा 11 अप्रैल को विशेष सुंदरकांड पाठ... पं. प्रेमकृष्ण शास्त्री जी महाराज सुनाएंगे अमृत रस

03 Apr, 2026 13 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

शहर में एक बार फिर धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। आगामी 06 अप्रैल 2026 से सिवनी में श्रीमद् भागवत रोमाराम्य यात्रा का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह दिव्य यात्रा श्री गणेश मंदिर, शंकराचार्य चौक से प्रारंभ होकर राजश्री पैलेस में संपन्न होगी। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे कथा का शुभारंभ होगा, जबकि 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा वाचन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रेमकृष्ण शास्त्री जी महाराज (सिवनी) द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत का दिव्य रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रासलीला, सुदामा चरित्र सहित अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर देगा।
विशेष आकर्षण के रूप में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को शाम 5 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल 2026 को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ भव्य रूप से किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और इस आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाएं।