बालाघाट महोत्सव के मंच पर नन्हें बच्चो ने दिखाई प्रतिभा, फैंसी ड्रेस में कांतारा तो काली पुतली की दिखी झलक, साईंस एग्जिबिशन में जल बचाने का दिया संदेश

05 Apr, 2026 13 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
बालाघाट शहर में लगातार 19 वर्षो से रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा, बालाघाट महोत्सव के माध्यम से ना केवल व्यापारिक गतिविधियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रहा है बल्कि जिले के लोगो को मनोरंजन और प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान कर रहा है।
3 अप्रैल से प्रारंभ हुए मेले को जिले के लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल भी रहा है, यही वजह है कि रोजाना ही हजारों लोग मेले में व्यापारिक खरीदी के साथ ही मनोरंजन, फुड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन का लुत्फ उठाने पहुंच रहे है।
मेले में स्कूली प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए गए फैंसी ड्रेस और साईंस एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटे. सुकुमार जैन और सचिव रोटे. निलेश पटेल ने बताया कि फैंसी ड्रेस और साईंस एग्जिबिशन में विभिन्न स्कूलो के 45 से 50 बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चो में किसी ने कांतारा तो किसी ने बालाघाट की पहचान काली पुतली का भेष धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं साईंस एग्जिबिशन में भी स्कूली छात्र, छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए साईंस की नई तकनीकों के साथ मॉडल प्रस्तुत किया। जो आम जिंदगी से लेकर देश के विकास में अहम रोल निभा सकते है। उन्होंने बताया कि बालाघाट महोत्सव, बालाघाट जिले के लोगों के लिए 10 दिनों का उत्सव है, जिसमें लोग यहां आकर, भरपूर आनंद उठा सकते है।