एक हफ्ते में तीसरी चोरी पुलिस पर उठे गंभीर सवाल...FIR दर्ज जांच शुरू… लेकिन क्या पकड़ में आएंगे आरोपी..लगातार वारदातों से दहशत में लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल...!
05 Apr, 2026
401 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनता नगर, डोरली छतरपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रामप्रसाद यादव (उम्र लगभग 59 वर्ष) 4 अप्रैल 2026 की रात अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। 5 अप्रैल की रात करीब 2:45 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला।
घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र, कंगन, चांदी की पायल सहित कई कीमती वस्तुएं शामिल हैं।आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों अनुसार एक ही क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना हो चुकी है तो आखिर पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था कहां है..? लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। वहीं, पुलिस की ओर से अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!