पुलिस की बड़ी सफलता, तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार

06 Apr, 2026 455 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

डुण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 4 अप्रैल 2026 को जनता नगर निवासी रामदयाल यादव के सूने घर में हुई चोरी के मामले में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात (मंगलसूत्र, पायल, कंगन, बिछिया आदि) बरामद किए हैं।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उडके के नेतृत्व में टीम के सदस्य—निसार खान, संजय बघेल, उमेश्वरी चौधरी, नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख, कृष्णकुमार भालेकर, हिमेंद्र सहारे, रवि धुर्वे, अंशुमन राजपूत, मिथलेश सूर्यवंशी और रघुराज यादव—की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।