पानी संकट के बीच पाइपलाइन से बह रहा पानी... पानी बचाने की अपील के बीच खुलेआम पानी की बर्बादी जारी

08 Apr, 2026 23 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सिवनी जिले में एक ओर जहां पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही भी उजागर होती नजर आ रही है। मामला एनएच-44 के पास अलोनिया गांव के समीप का है जहां मुख्य पाइपलाइन की वाल्व से लगातार पानी बह रहा है। पास ही एक किसान का कुआं स्थित है और आरोप है कि कुएं को रिचार्ज करने के लिए जानबूझकर यह लीकेज किया गया है। यदि यह सच है तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि जल संरक्षण के प्रयासों पर भी सीधा आघात है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही जल संकट गहराया हुआ है जिससे आम जनता परेशान है। ऐसे में इस तरह पानी की बर्बादी प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।