शिक्षक समस्याओं को लेकर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की मांग..!

08 Apr, 2026 75 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सिवनी में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के साथियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिवनी विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
संघ के प्रतिनिधियों ने विधायक से निवेदन किया कि वे उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाएं, ताकि जल्द से जल्द इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।
शिक्षकों ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि के माध्यम से उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और समस्याओं का समाधान होगा।
इस मौके पर शिक्षकों ने एकजुटता दिखाई।