युवा राजनीति में उभरता चेहरा, प्रदेश स्तर तक बना प्रभाव...भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के मजबूत दावेदार...!

08 Apr, 2026 88 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण


सिवनी जिले की राजनीति में युवा चेहरों के बीच इन दिनों संजुल सोनी का नाम तेजी से चर्चा में है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
संजुल सोनी का जन्म 13 अप्रैल 2001 को नागपुर में हुआ और वे सिवनी के निवासी हैं। बचपन से ही उनका झुकाव सामाजिक कार्य और राष्ट्रवादी विचारधारा की ओर रहा है। उनका पारिवारिक जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से रहा है, जिसका प्रभाव उनके जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
संजुल सोनी ने कम उम्र में ही संघ की शाखा से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में कार्य करना शुरू किया। उन्होंने वर्ष 2015-16 में संघ का प्राथमिक वर्ग पूर्ण किया और प्रशिक्षण के दौरान गढ़ प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद उन्होंने नगर स्तर पर छात्र दायित्व निभाते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2017-18 में उन्हें प्रथम वर्ग प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया, जहां उन्होंने 21 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद भी उन्होंने नगर स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
नवंबर 2020 में संजुल सोनी ने लगभग 500 युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सिवनी भाजपा कार्यालय युवाओं से खचाखच भरा नजर आया। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी पहचान बनाई।
वर्ष 2021 में उन्हें भाजपा के युवा संगठन में जिला स्तर की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित हुए और युवाओं की बड़ी संख्या संगठन से जुड़ी।
साल 2022 में उन्होंने सिवनी के संवेदनशील माने जाने वाले उर्दू ग्राउंड से एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें 5000 से अधिक युवाओं की भागीदारी बताई जाती है। इस रैली को क्षेत्र की सबसे बड़ी युवा रैलियों में से एक माना गया।
इसके बाद वर्ष 2023 में उन्हें संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर भी जिम्मेदारी दी गई, जहां उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया गया।
वर्तमान में संजुल सोनी की छवि एक दबंग और सक्रिय युवा नेता के रूप में बनी हुई है। बताया जाता है कि उनका संपर्क पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से भी है तथा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगठनात्मक ढांचे में भी कार्य कर चुके हैं।
अब देखना यह होगा कि पार्टी संगठन आगामी समय में उन्हें जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है या नहीं, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए वे इस पद के मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।