वृद्ध आश्रम पहुंचे भाजपा नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ता,अल्पहार वितरण कर बुजुर्गो का जाना हालचाल

10 Apr, 2026 22 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

आज भाजपा नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को अल्पहार वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष संजुल सोनी, युवा प्रदेश महामंत्री अयंक पवार, जिला संगठन मंत्री सहयोग राहंगडाले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए ऐसे कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।