ढीमर सकल समाज पंचायत सिवनी में नई टीम का गठन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी... पदाधिकारीगण को बधाइयों का सिलसिला समाज के विकास की जताई उम्मीद..!

12 Apr, 2026 181 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

ढीमर सकल समाज पंचायत सिवनी में नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया, जिसके बाद पूरे समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवगठित टीम को समाजजनों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं और उनसे समाज के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।

पंचायत के अध्यक्ष/सरपंच पद पर श्री गंगाचरण कश्यप (माता दिवाला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उपाध्यक्ष/उपसरपंच के रूप में श्री संजू (कोमल) कश्यप को नियुक्त किया गया है।सचिव पद की जिम्मेदारी श्री दिनेश कश्यप को दी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राजा (भगवानदास) कश्यप को मनोनीत किया गया है।

पंच व सदस्यों में श्री राकेश (फूलचंद) कश्यप, श्री शत्रुघ्न (विष्णू) कश्यप, श्री किशोर (कंधी) कश्यप, श्री रामकुमार (पुसू) कश्यप, श्री नरेश (कंधी) कश्यप, श्री राजू (रमेश) कश्यप, श्री अनिल (नारायण) कश्यप, श्री सखाराम (हरि) कश्यप, श्री संदीप (रामदयाल), श्री पवन (शिवराम) कश्यप एवं श्री बलराम (कैलाश) कश्यप शामिल हैं।

संरक्षक के रूप में श्री अनिल कश्यप, श्री जमना दास कश्यप, श्री आशुतोष (रिंकू) नन्हेलाल, श्री मनोज कश्यप, श्री राजेश मधु, श्री संतराम एवं श्री कन्हैया कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विशाल कश्यप एवं श्री राजकश्यप को नियुक्त किया गया है, जो समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

समाजजनों ने नवगठित टीम से एकजुट होकर समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई है।

नई टीम के गठन के साथ ही ढीमर समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।