अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन से सिवनी जिले का नाम रोशन

15 Jan, 2026 19 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण सिवनी
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र ठाकुर सर ने दो सिल्वर मेडल जीतकर न केवल देश बल्कि सिवनी जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद आज दोपहर सिवनी जिले पहुंचने पर कचहरी चौक में देवेंद्र ठाकुर सर का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पमालाओं और गुलदस्तों के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कार रैली के माध्यम से वे अपने निवास पहुंचे।
🌹 घर पहुंचते ही परिवार ने किया भावुक स्वागत
निवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर एवं परिवारजनों ने आरती उतारकर, मिष्ठान खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने देवेंद्र ठाकुर सर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष और गर्व के साथ बधाइयाँ दीं।
🏃‍♂️ थाईलैंड यात्रा के अनुभव साझा किए
देवेंद्र ठाकुर सर ने थाईलैंड प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा ही इस सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर उनके निवास पर सभी अतिथियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।
👏 खेल जगत और सामाजिक संगठनों की रही विशेष उपस्थिति
इस गरिमामय स्वागत समारोह में जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
मास्टर्स एथलेटिक्स अध्यक्ष जनक तिवारी जी,
छिंदवाड़ा डीएसओ कृष्णा चौरसिया जी,
खेल विभाग से नारायण बिसेन जी,
राष्ट्रीय खिलाड़ी पीटीआई प्रदीप वर्मा जी,
जन अभियान परिषद से सौरभ शुक्ला जी,
अनिल राजपूत जी,
वृक्ष मित्र गीता राम डेहरिया जी,
राजेंद्र बोरकर जी,
शासकीय प्राथमिक शाला कोहका से भोलेनाथ शिव सर,
उपेंद्र ठाकुर, गोमती ठाकुर जी,
माधवी शर्मा, भाव्या शर्मा,
जिला एथलेटिक्स संघ सचिव संजय शर्मा,
उत्कृष्ट विद्यालय के हॉस्टल अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी शामिल रहे।
🏆 युवाओं के लिए प्रेरणा बने देवेंद्र ठाकुर
देवेंद्र ठाकुर सर की यह उपलब्धि जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन से यह सिद्ध होता है कि छोटे जिलों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं।