नवागत कलेक्टर का स्वागत बारदाने की कमी पर उठी आवाज...!

15 Apr, 2026 41 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

स्वागत से शुरुआत, सहयोग का भरोसा म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत कलेक्टर नेहा मीना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया और जिले के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

गेहूं उपार्जन में बाधा, बारदाना बना बड़ा संकट...
स्वागत के बाद कर्मचारियों ने जिले में जारी गेहूं उपार्जन की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि कई खरीदी केंद्रों पर बारदाने की भारी कमी बनी हुई है, जिससे तुलाई कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों को लंबा इंतजार झेलना पड़ रहा है।

किसानों की परेशानी पर जताई चिंता...
महासंघ ने स्पष्ट किया कि बारदाने की समय पर उपलब्धता न होने से किसानों को आर्थिक व मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जल्द समाधान का भरोसा...
कलेक्टर नेहा मीना ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने के साथ जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद...
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वंशीलाल ठाकुर, मीडिया प्रभारी जोगेश ठाकुर, प्रदीप शर्मा, मुकेश बघेल, विमलेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।