सीईओ के.के. सोनी का औचक एक्शन सदस्यता और वसूली में 100% लक्ष्य का सख्त अल्टीमेटम

15 Apr, 2026 23 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण द्वारा


मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी ने बुधवार सुबह 11 बजे PACS सोसायटी सिवनी का सघन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके बाद सीईओ ने शाखा कुरई पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और शाखा प्रबंधक सहित सभी समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए।सीईओ सोनी ने खरीफ ऋण वितरण 2025 के विरुद्ध 100% वसूली सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय है।बैठक में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण और अन्य कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने दो टूक कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी और सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।