कृतिका तिवारी ने रचा इतिहास MP बोर्ड 10वीं मेरिट में 7वां स्थान... नायक दर्पण की टीम की ओर बधाई...!
15 Apr, 2026
64 व्यूज
मंडला नायक दर्पण (प्रदीप शर्मा)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की छात्रा कृतिका तिवारी ने 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने न सिर्फ मंडला जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि प्रदेश की मेरिट सूची में 7वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
कृतिका तिवारी, शेखर तिवारी एवं श्रीमती गरिमा तिवारी की सुपुत्री हैं तथा स्वर्गीय सुरेश मिश्रा और श्रीमती दीपा मिश्रा की नातिन हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कृतिका की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपनी लगन से यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
कृतिका तिवारी की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मंडला की बेटी ने बढ़ाया मान, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!