मोहल्ले में जहर नहीं बिकने देंगे वार्डवासियों का भट्टी के खिलाफ हुंकार। शराब दुकान नही खुलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

16 Apr, 2026 8 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
एक ओर शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार नशा मुक्ति अभियान को लेकर तरह तरह की मुहीम चलाई जा रही है ताकि लोगों मे नशे का ग्राफ कम हो, लेकिन अब देखने मे यह आ रहा है की कुछ ऐसे रहवासी क्षेत्र है जहां शराब दुकान खोली जा रही है, जिसे लेकर आसपास के निवासरत रहवासी काफी चिंतित है। जिसको लेकर समस्त वार्डवासियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शराब दुकान हटाए जाने की मांग की है।
दरअसल बालाघाट मुख्यालय से लगे ग्राम भरवेली के वार्ड नंबर 09 मे सिंचाई विभाग की नहर किनारे एक निजी भूमि मे शराब दुकान खोली जा रही है, जिसे लेकर वहां रहने वाले वार्डवासी अब काफी परेशान है, वार्डवासियों ने बताया की जहाँ ये दुकान संचालित होना है वहां आसपास रहवासी क्षेत्र है इसके अलावा निजी स्कूल व लाइब्रेरी है जहाँ से स्कूली छात्र छात्राओं का आना जाना होता है और यही रास्ता शराब दुकान की ओर जाता है जहाँ से शराब पीने वाले भी अनाजाना करेंगे ऐसे मे पढ़ाई करने वाले बच्चों पर बुरा असर होगा साथ ही यहां पर निजी प्राइवेट क्लिनिक भी है जहाँ मरीज अपना उपचार कराने के लिये पहुंचते है ऐसे मे रोजाना इसी रास्ते से गुजरने पर शराबियों का उत्पाद मचा रहेगा जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसके अलवा शराब दुकान के आसपास किसानों की कृषि भूमि भी है जहाँ वर्तमान मे रबि की फसल लगाई गई है लेकिन अब वहां शराबियो का डेरा रहेगा जिनके द्वारा वहां डिस्पोजल, पानी पाउच, शराब की बोतलों को फेका जायेगा जिससे किसानो की खेती उपज भूमि और फसल को भारी नुकसान पहुंचना है, वार्ड वासियों का कहना ही की शराब दुकान खुलने से यहां का माहौल बिगड़ेगा और उनके जन जीवन मे खासा बुरा असर होगा उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप है और शराब दुकान हटाए जाने की मांग की है,
ज्ञापन सौंपने पहुंचे डॉ. जितेंद्र सोनी, डॉ. राजेंद्र मिसारे, लखन नेताम, सलीम खान,ताराचंद, शकील खान, विशालदेव आरसे, चरण रहाँगडाले, संजय पंचेश्वर, अंजनी काकोटिया, श्यामा चौहान, श्वेता मेश्राम सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।