खैर माई पूजन को लेकर ढीमर समाज में उत्साह भव्य पूजन यात्रा
18 Apr, 2026
8 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
ढीमर सकल समाज पंचायत, सिवनी द्वारा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं एवं बहनों को सूचित करते हुए बताया गया है कि शनिवार 18 अप्रैल 2026 को माता खैर माई के पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा गया
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे पंचायत सामाजिक भवन से प्रारंभ होगा, जहां से समाजजन एकत्र होकर भव्य पूजन यात्रा के रूप में माता खैर माई के स्थल के लिए प्रस्थान किया गया। पूजन यात्रा में श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ शामिल हुए
पूजन यात्रा माता जी के स्थल पर पहुंचने के बाद मठ मंदिर एवं अन्य देव स्थलों पर पूजा-अर्चना करते हुए आगे बढ़ी। समाज पंचायत ने सभी स्वजातीय परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया यह आयोजन समाज की एकता, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!