नगर पालिका फेल जनता बेहाल साफ पानी अब भी सपना...जिम्मेदार खामोश जनता परेशान...पीने का पानी बना खतरा... जनता पीए गंदा पानी जिम्मेदार पीए मिनरल
19 Apr, 2026
93 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
नगर पालिका परिषद सिवनी में इन दिनों हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि नलों से पानी नहीं, बल्कि बीमारियों का जहर बह रहा है। भीषण गर्मी के बीच जब लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए तब उन्हें गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
आखिर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार समय रहते आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ पानी की सप्लाई करने में असमर्थ क्यों हैं...?
आम जनता गंदगी पीने को मजबूर है वहीं जिम्मेदार लोग अपने घरों में शुद्ध और बोतलबंद पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या आम जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं...?शहर के कई वार्डों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं
दूषित पानी से पेट की बीमारियां,उल्टी-दस्त और संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि इस खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं।
अगर समय रहते इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह लापरवाही एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। अब जनता की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं क्या वे जागेंगे या फिर हालात और बदतर होने का इंतजार करेंगे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!