रक्तदान में दिखी सामाजिक एकता, लालबर्रा सीएचसी में 62 यूनिट रक्त संग्रह

16 Jan, 2026 20 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट–लालबर्रा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लालबर्रा (तहसील कार्यालय के पीछे, नवीन भवन परिसर) में गुरुवार 15 जनवरी को सक्षम लोक मददगार एवं शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर ने पूरे क्षेत्र को मानवता के रंग में रंग दिया। मुस्लिम समुदाय सहित सर्व समाज की एकजुट सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
शिविर का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त संग्रह का था। समय सीमा के कारण कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे समाप्त करना पड़ा, इसके बावजूद समिति ने 62 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रह कर यह साबित कर दिया कि लालबर्रा सेवा और संवेदना में सबसे आगे है।
*थाना प्रभारी ने 3 माह में दूसरी बार किया रक्तदान*
थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने मात्र तीन माह के भीतर दूसरी बार रक्तदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की। उनके इस कदम से युवाओं और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अनुभव जिन्होंने दिल जीत लिया
मुकेश पिपलोद ने नौवीं बार रक्तदान कर निरंतर मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया।
मोहसिन अहमद खान ने पहली बार रक्तदान किया। प्रारंभ में भयभीत रहने के बावजूद रक्तदान के बाद वे स्वयं लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
मकसूद खान ने रक्तदान कर समाज को मजबूत संदेश दिया कि रक्तदान ही सच्ची मानव सेवा है।
अफरोज खान ने रक्तदान के साथ जागरूकता फैलाते हुए अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया।
*मुस्लिम समाज सहित सर्व समाज की दमदार भागीदारी*
मुस्लिम समाज से करीब 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर आयोजन को शक्ति दी, वहीं अन्य समाजों से लगभग 12 रक्तदाताओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सुनील चतुर्वेदी, जैनुल मंसूरी, इरषाद खान, एजाज खान, अरबाज खान, मिर्जा शब्बीर बेग, अरषद खान, शेख नदीम, फरहान खान, जिषान रजा, दानिश खान, शैजान शेख, अयान खान, नावेद खान, सलीम खान, सुभाष वरकड़े, खलील कुरैशी, शरफराज हन्फी, समीर खान, अरहान अख्तर, शाहिल कुरैशी, अशफाक कुरैशी, नसीरउल्ला, दीपक श्रीवास, दिनेश श्रीवास, शकील कुरैशी, मो. सुहैल, मो. इजराइल, तौसीफ खान, तसलीम कुरैशी, जावेद खान, मनीष बघेल, राहुल कौशले, हेमंत शुक्ला, अमित जैन, सचिन कुर्वे, विपेन्द्र मारवाड़ी, इम्तियाज खान, अकील खान, मोहित भगत, आसिफ कुरैशी, संजीव राव, भागचंद परिहार, अनिल पंचेश्वर, तबरेज खान, फिरोज खान, इमरान कुरैशी, इरफान खान, शादाब खान, कैलाश मेहरबान, विजय बिसेन सहित बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता की।
*सम्मान की झलक.....सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया*

*स्वास्थ्य विभाग का अभिनंदन*
बालाघाट ब्लड बैंक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा से आए स्वास्थ्य कर्मियों —
श्यामा काटेकर, चंचल प्रदाम, मनीषा मसकरे, शिवानी खांडेकर, सुरेश पवार, योगेश सार्वे, सरिता सार्वे, सरिता साकुरे, अनिता मानेश्वर — को बीएमओ रितु धुर्वे की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष का जोशीला संदेश
समिति अध्यक्ष सलमान कुरैशी ने कहा—
“रक्तदान किसी धर्म या समाज का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का कार्य है। लालबर्रा ने आज यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो सेवा इतिहास बन जाती है।”
जल्द होगा अगला शिविर
समिति ने घोषणा की है कि शीघ्र ही अगला रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष इच्छुक रक्तदाताओं को शामिल किया जाएगा।
यह आयोजन नहीं, लालबर्रा की सामूहिक चेतना का उत्सव था —
जहां हर बूंद रक्त, किसी जीवन की उम्मीद बन गई।

*प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र*
रक्तदान शिविर के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सक्षम लोक मददगार एवं शिक्षा समिति के संस्था अध्यक्ष सलमान कुरैशी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राशिद खान, सचिव वासित खान, संयुक्त सचिव मतीन रजा, सदस्य अनिस खान, संस्था सदस्य मोहसिन खान एवं मोहसिन कुरैशी के हस्ते सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों एवं सहयोगकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मानव सेवा का सच्चा प्रहरी बताया।
*इन्होंने सराहया*
सम्मान प्रदान करते समय लालबर्रा सरपंच शैलेष केकती, विधायक प्रतिनिधि सुमित स्वामी, कांग्रेस अध्यक्ष मनिराम भोयर, श्री सोनी, अफसर कुरैशी (जामा मस्जिद अध्यक्ष), जुनैद रिजवी, इमरान कुरैशी सहित समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।