नए सत्र की शानदार शुरुआत शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल... स्कूल में गूंजा उत्साह, बच्चों के चेहरों पर दिखी नई उम्मीद...!
21 Apr, 2026
15 व्यूज
मंडला नायक दर्पण
नए शैक्षणिक सत्र के आगाज़ के साथ विद्यालय में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जहां नवप्रवेशी विद्यार्थियों का बड़े ही स्नेह और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने पूरे स्कूल परिसर को उत्सव में बदल दिया।
कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का विशेष रूप से स्वागत किया गया जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा के महत्व से अवगत कराया बल्कि उन्हें अनुशासन मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया। बच्चों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ इस नए सफर की शुरुआत की।
बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की ललक स्पष्ट रूप से नजर आई, जो आने वाले समय में उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!