राशन घोटाला गरीबों के हक पर खुला डाका...सेल्समैन की मनमानी चरम पर...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा पूरा राशन नहीं तारीख भी तय नहीं...
21 Apr, 2026
32 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
धूमा की आदिम जाति सहकारी समिति के अंतर्गत धनककड़ी पंचायत में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। यहां गरीबों के हिस्से का अनाज खुलकर लूटा जा रहा है और जिम्मेदार तमाशबीन बने बैठे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, सेल्समैन अपनी मनमर्जी से राशन बांट रहा है न समय का कोई ठिकाना न मात्रा का कोई हिसाब। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि यह खेल अकेले नहीं बल्कि मैनेजर के कथित दबाव में चल रहा है, जहां हितग्राहियों को जानबूझकर कम राशन देने के निर्देश दिए जाते हैं।
अगर कोई ग्रामीण आवाज उठाता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। शिकायतें या तो फाइलों में दबा दी जाती हैं या फिर शिकायतकर्ता को ही डराया जाता है।
पहले भी इस समिति पर कई बार गड़बड़ियों के आरोप लगे, लेकिन हर बार मामला रफा-दफा कर दिया गया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस खुले भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर गरीबों का हक यूं ही लूटता रहेगा।
ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है,
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!