कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...सूने घर में सेंधमारी, 2.60 लाख के जेवरात बरामद...लूट और मारपीट के मामले में भी था फरार...12 से ज्यादा मामलों का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
23 Apr, 2026
164 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली को गिरफ्तार कर चोरी और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 2 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा व एसडीओपी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
21 अप्रैल 2026 को संजय वार्ड निवासी मनीष कुमार माथुरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छिंदवाड़ा चौक के पास से आरोपी अफरोज उर्फ बिजली को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी नवील खान के साथ चोरी की वारदात कबूल कर ली।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने 20 अप्रैल की रात अपने साथी रेहान खान के साथ मिलकर एक युवक से जबरन पैसे छीनने और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था।
अफरोज उर्फ बिजली पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ
नकबजनी के 12 मामले
आर्म्स एक्ट का 1 मामला
मारपीट का 1 मामला
पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए—
सोने के 4 कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, लॉकेट
चांदी के कंगन, चेन, अंगूठी
नगदी राशि कुल कीमत: ₹2,60,000
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से बड़ी वारदात का खुलासा संभव हो सका।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!