जबलपुर की बहू ने गोवा में बिखेरा जलवा, कल्पना पड़वार बनीं “मिसेस ग्रेसियस” सिविल कोर्ट की अधिवक्ता ने “ज्वेल ऑफ इंडिया” प्रतियोगिता में जीता सम्मान, मध्यप्रदेश का बढ़ाया गौरव

10 May, 2026 180 व्यूज
Main Photo
सिवनी/जबलपुर नायक दर्पण

मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर जबलपुर की अधिवक्ता कल्पना पड़वार ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “ज्वेल ऑफ इंडिया” प्रतियोगिता में “मिसेस ग्रेसियस” का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के बाद जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है।
सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत कल्पना पड़वार ने प्रतियोगिता में जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने व्यक्तित्व, मंच संचालन और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन कल्पना ने अपनी अलग पहचान बनाकर यह विशेष सम्मान हासिल किया।
कल्पना पड़वार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं चाहती हूं कि हर महिला अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने का साहस रखे।