जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा का 12वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम....72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, सभी छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण...!
19 May, 2026
40 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जवाहर नवोदय विद्यालय का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के कुल 72 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय स्तर पर वाणिज्य संकाय के छात्र तन्मय बनोडे ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय के लोमेश शरणागत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रितू भारद्वाज ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डी. के. मिश्रा सहित शिक्षक किरन नामदेव, संजय डांगे, टी. पी. मेहरा, डी. पी. कटरे, अभिनव राहुल, वेदना वैद्य, तारकेश्वर शाह एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!