ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल...छोटे केमिस्ट कारोबार पर ई-फार्मेसी का बढ़ता असर...सभी पक्षों के साथ चर्चा जारी...!
19 May, 2026
438 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
देशभर में 20 मई को प्रस्तावित दवा दुकानों की हड़ताल को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया था।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कई राज्यों के फार्मेसी संगठनों ने इस हड़ताल से दूरी बनाते हुए आम लोगों को दवाइयों की उपलब्धता प्रभावित न होने देने का आश्वासन दिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बंद का असर सीमित रह सकता है।
फार्मेसी संगठनों का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन दवा कारोबार के कारण छोटे केमिस्ट दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही दवा बिक्री के नियमों, लाइसेंस व्यवस्था और उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में AIOCD प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय ड्रग रेगुलेटर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इसके बाद सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि रिटेल फार्मेसी सेक्टर से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जा रही है और सभी पक्षों के साथ चर्चा जारी है।फिलहाल, हड़ताल को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!