राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित... 15 पत्रकारों ने थामा परिषद का दामन...!
22 May, 2026
21 व्यूज
केवलारी/सिवनी नायक दर्पण
नगर केवलारी स्थित पत्रकार भवन में गुरुवार रात्रि करीब 7 बजे राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद ब्लॉक इकाई केवलारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शरद दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी राजदीप रांहगडाले ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान 15 पत्रकार साथियों ने अन्य संगठनों की सदस्यता छोड़कर राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पटले को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में जमुना अहिवार एवं प्रीतम पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सचिव पद पर धरमचंद जैन, संगठन मंत्री के रूप में पवन बघेल, मीडिया प्रभारी के रूप में राजदीप रांहगडाले तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण दुबे को मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी समिति में राजू मेहरा, नीलेश अवधिया एवं अशोक बंदेवार को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महेश अग्रवाल एवं शशांक मेश्राम ने पत्रकारों को समाज का आइना बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ भोजन कर सौहार्दपूर्ण संवाद भी किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!