कृषि सभा यात्रा की कार्यशाला संपन्न। सरपंच अनीस खान के आतिथ्य में रामजीटोला में आयोजन

23 May, 2026 28 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/लालबर्रा। ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा अंतर्गत ग्राम रामजीटोला में कृषि सभा यात्रा का 3सम्पन्न किया गया उक्त कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा सरपंच अनीस खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें विभागीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों को खेती से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही वर्तमान में नये तरीको को अपनाकर खेती करने पर बल दिया गया है। इस अवसर पर सरपंच अनीस खान सहित डॉ रामप्रसाद पंचेश्वर, कृष्णा लरहे, कृष्णा पंचेश्वर, सेवक माने, श्री मातरे, अर्जुन मानेश्वर, इफको मैनेजर श्री शुक्ला, श्रीमती रंगारे , हरीश माने सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।