जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत में सफाई कार्य संपन्न... बैनगंगा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश....!
25 May, 2026
276 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पुसेरा में “जलगंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत रविवार 25 मई 2025 को पावन पूण्य सलिला बैनगंगा नदी घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत पुसेरा सचिव दिनेश कुमार बघेल एवं ग्रा. रो. स. आशीष बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत नदी घाट क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनपद सदस्य शुभम डहेरिया, सरपंच श्रीमती सरस्वती कमरे, उपसरपंच संतोष बघेल, श्री हर्षित चंद्रभान बघेल, प्रदीप बघेल, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!