आर्यिका माताजी के निधन पर सकल जैन समाज ने निकाली विरोध रैली....एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, न्याय की उठी मांग...!

25 May, 2026 103 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

रीवा में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिक्षाओं से जुड़ी आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी एवं 105 उपसम्मती माताजी के सड़क हादसे में दिवंगत होने पर सिवनी में सकल जैन समाज द्वारा 25 मई को आक्रोश विरोध दर्शन यात्रा निकाली गई।

इस विरोध रैली में दिगंबर जैन समाज, श्री श्वेतांबर संघ एवं तरण तारण जैन समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। समाजजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालकर घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

रैली में दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पवन दिवाकर, श्री श्वेतांबर संघ के संजय मालू, सुजीत नाहटा, अतुल मालू एवं तरण तारण जैन समाज के अध्यक्ष सुजीत जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी शामिल हुए।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।