काले कारनामों पर कमीशन का कवच...शिकायतें बहुत कार्रवाई शून्य...विकास के नाम पर मटियामेट...कमीशन दो और बच जाओ...सरपंच मालामाल जनता बेहाल...लाखों डकार गए तालाब सूखा छोड़ गए... जिम्मेदार अधिकारियों ने पहना काला चश्मा दे रहे संरक्षण...!

26 May, 2026 737 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत कलारबांकी में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों से घिरी हुई है। सरपंच पिंकी भरत इनवाती ने पंचायत का पद संभालने के बाद गांव के विकास से ज्यादा खुद के विकास पर ध्यान दिया। पंचायत में कराए गए कई निर्माण कार्य आज धराशायी हालत में दिखाई दे रहे हैं, जिससे सरकारी पैसों का बंदरवाट किया गया है।

सबसे ज्यादा चर्चाओं में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना है। जिसमें लाखों रुपये खर्च दिखाकर तालाब निर्माण कराया गया लेकिन निर्माण में न तो गुणवत्ता दिखाई दी और न ही शासन की गाइडलाइन का पालन हुआ। हालत यह है कि जिस तालाब को जल संरक्षण का बड़ा माध्यम बताया गया था आज उसमें पानी तक नजर नहीं आता। तस्वीरें खुद इस कथित भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रही हैं।

यदि निर्माण सही तरीके से हुआ होता तो तालाब सूखा नहीं पड़ा रहता। आखिर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जमीन पर परिणाम शून्य क्यों है..? क्या सिर्फ कागजों में विकास दिखाकर सरकारी राशि का खेल खेला गया..?

मामले की शिकायत जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक पहुंच चुकी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करने के बजाय सरपंच को संरक्षण देने में जुटे हैं। चर्चा है कि कहीं कमीशन की चढ़ौत्री का के खेल है जिससे जिला पंचायत जनपद पंचायत के जांच कर्ता ने काला चश्मा लगा लिया।

पंचायत में हुए कई विकास कार्य जमीन पर दम तोड़ चुके हैं, जबकि कागजों में सब कुछ “पूर्ण” और “सफल” बताया जा रहा है। चर्चा है कि यदि जांच ईमानदारी से हो जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और कार्रवाई में लगातार देरी लोगों के मन में संदेह पैदा कर रही है। आखिर शिकायतों पर समय रहते सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए..? क्या भ्रष्टाचार के आरोपों को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर संरक्षण दिया जा रहा है..?

सरपंच पिंकी भरत इनवाती ने पंचायत में हुए तालाब घोटाले वित्तीय अनियमितताओं और गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों को छुपाने के लिए जांच और कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कब हटेगा जिला पंचायत सिवनी जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के आंखों में लगा काला चश्मा ओर कब होगी निष्पक्ष जाँच कार्यवाही कब होगी सरकारी राशि की वसूली क्या ऐसा ही होता रहेगा सरकारी धन का दुरूपयोग जिम्मेदार खाते रहेगें कमीशन ओर विकास कार्य होता रहेगा मटियामेट...?