पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 64.2 लीटर अवैध शराब और कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार... आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी...!

29 May, 2026 110 व्यूज
Main Photo
मंडला नायक दर्पण (प्रदीप कुमार शर्मा)

मंडला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मोहगाँव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 64.2 लीटर अवैध शराब एवं एक मारूती सुजुकी Ritz कार जप्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे के मार्गदर्शन में थाना मोहगाँव पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्राटिकुर निवासी राजेश यादव के घर के पास खड़ी कार क्रमांक CG-09-2301 में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर वाहन के पास खड़े दो व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आरोपी- राकेश कुमार झारिया पिता प्रेमकुमार झारिया, उम्र 35 वर्ष निवासी देवगांव राजेश यादव पिता अमरसिंह यादव निवासी हर्राटिकुर दीपक, शराब दुकान नारायणगंज थाना टिकरिया, जप्त सामग्री 64.2 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी प्लेन मदिरा अनुमानित कीमत ₹44,060
मारूती सुजुकी Ritz कार क्रमांक CG-09-2301
वाहन की अनुमानित कीमत ₹4 लाख
पुलिस ने कुल लगभग ₹4,44,060 का मशरूका जप्त किया है। मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में रही विशेष भूमिका...
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगाँव निरीक्षक वेदराम हनोते, उनि बंदना शर्मा, सउनि चन्द्रकुमार अहिरवार, प्र.आर. शिवा पटैल, नवीन उइके, हेमन्त मरावी, पूनाराम सल्लाम, चालक रेवा मरावी, एसएसयू संदीप पट्टा एवं सैनिक रघुनाथ मरावी की सराहनीय भूमिका रही।