समाजसेवा की मिसाल बने पत्रकार संजय अजीत, आंगनवाड़ी को भेंट की डिजिटल वजन मशीन। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में आ रही थी परेशानी, पत्रकार की पहल से मिली बड़ी राहत।

01 Jun, 2026 49 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कोसमी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में लंबे समय से वजन मशीन के अभाव में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित वजन नहीं हो पा रहा था। इससे पोषण स्तर की निगरानी और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दर्ज करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
जब इस समस्या की जानकारी पत्रकार संजय अजीत को मिली तो उन्होंने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए तत्काल पहल की और आज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 को एक डिजिटल वजन मशीन भेंट की। वजन मशीन मिलने से अब केंद्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का वजन आसानी से किया जा सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की सही निगरानी संभव हो सकेगी।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने पत्रकार संजय अजीत के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में जहां अधिकांश लोग केवल समस्याओं को देखते हैं। वहीं संजय अजीत ने समस्या का समाधान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पत्रकार संजय अजीत ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी आंगनवाड़ी केंद्र में किसी आवश्यक सामग्री या सुविधा की जरूरत हो तो संबंधित कार्यकर्ता या ग्रामीण उनके मोबाइल नंबर 9407444743 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। उनकी ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वह अवश्य प्रदान की जाएगी।
ग्रामीणों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार संजय अजीत के इस मानवीय और समाजहितैषी कदम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। उनकी यह पहल न केवल बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, बल्कि अन्य लोगों को भी सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेगी।