मुरूम पर सीधे डाला जा रहा कंक्रीट...इंजीनियर नदारद पंचायत की मनमानी जारी..निर्माण स्थल की तस्वीरें खोल रहीं पोल...गुणवत्ता भगवान भरोसे..इसे विकास कहे या विनाश कहे..!
02 Jun, 2026
528 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत चीचबंद में निर्माणाधीन सीसी सड़क की गुणवत्ता में लापरवाही जारी सड़क निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण से पहले डाली गई मुरूम पर न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही उसे रोलर से दबाया जा रहा है। इसके बावजूद सीधे कंक्रीट मटेरियल डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाइब्रेटर का उपयोग भी नहीं किया जा रहा जिससे कंक्रीट की मजबूती और गुणवत्ता विहीन होगी निर्माण स्थल पर किसी भी विभागीय इंजीनियर की मौजूदगी नहीं दिखी रही है तकनीकी पर्यवेक्षण के अभाव में निर्माण एजेंसी और पंचायत अपनी मनमानी से काम कर रही है।
जब न मुरूम का कम्पेक्शन हो, न पानी का छिड़काव, न बाइब्रेटर का उपयोग और न ही निर्माण स्थल पर इंजीनियर की मौजूदगी, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या है? यदि सड़कें बिना मानकों के बनेंगी तो गुणवत्ता की निगरानी कौन करेगा? सरकारी निर्माण कार्यों में इंजीनियरों की तैनाती इसलिए की जाती है कि जनता के पैसे से बनने वाले कार्य टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण हों, लेकिन यदि निगरानी ही न हो तो ऐसे विकास कार्यों की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लगना तय है।
स्थल की तस्वीरें भी निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की कहानी बयां कर रही हैं। यदि मुरूम की उचित तैयारी, पानी का छिड़काव, कम्पेक्शन और बाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया जाता है तो सड़क की उम्र और मजबूती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!