सड़क के ऊपर सड़क विकास या सरकारी धन की बर्बादी...?जिम्मेदारों ने ओढ़ी चुप्पी जिम्मेदारों संरक्षण में चल रहा खेल...बिना सील-हस्ताक्षर लाखों के बिल पास...घटिया निर्माण फर्जी भुगतान और कमीशनखोरी चरम पर...!

04 Jun, 2026 31 व्यूज
Main Photo
सिवनी/नायक दर्पण।

जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत महलोन में निर्माण कार्यो और भुगतान प्रक्रिया सरपंच सचिव कर रहे कमाल
पहले से निर्मित सड़क के ऊपर ही दोबारा सड़क निर्माण कर सरकारी राशि खर्च की गई जबकि क्षेत्रों में अब भी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

जिस प्रकार से निर्माण कार्यों को अंजाम दिया गया है उससे गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। वहीं लाखों रुपये के बिलों का भुगतान ऐसे दस्तावेजों के आधार पर किए जाने की चर्चा है जिन पर सरपंच और सचिव के विधिवत सील एवं हस्ताक्षर तक नहीं हैं।

जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार दस्तावेजों में नाम और अभिलेखों की शुद्धता तक सुनिश्चित नहीं की जा रही है। ऐसे में निर्माण कार्यों की माप पुस्तिका, गुणवत्ता परीक्षण, भुगतान प्रक्रिया और सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता नियमों की लगातार मटियामेट किया जा रहा है।

नियमों के अनुसार पंचायत के वित्तीय दस्तावेजों और बिलों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर एवं सील आवश्यक होते हैं। इसके बावजूद यदि भुगतान किया गया है तो यह जांच का विषय है कि आखिर किस आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत से लेकर जनपद स्तर तक जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं, जिसके कारण अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है।

चर्चा यह भी है कि यदि नियमों को ताक पर रखकर भुगतान किए गए हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए। जनता पूछ रही है कि क्या सरकारी खजाना जनहित के लिए खुला है या फिर कमीशनखोरी की मलाई बांटने के लिए...?