क्यों नहीं जाग रहा खाद्य विभाग...राशन घोटालों की खबरें छपती रहीं कार्रवाई फाइलों में दबती रही... खाद्य विभाग की फाइलों में दफन हो गईं शिकायतें दोषियों पर मेहरबानी बरकरार....घोटाले की खबरें बढ़ती गई जिम्मेदारों की चुप्पी गहराती गई...क्या खाद्य विभाग तक पहु

10 Jun, 2026 327 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सिवनी जिले के घंसौर के कुदवारी राशन दुकान का सेल्समैन तुलाराम गोल्हानी ने अपने फायदा के लिए गरीबों के राशन पर डाका डाला पर खाद्य विभाग के जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने रहे जो कमीशन की चढ़ौत्री का कमाल रहा जिससे आज तक कार्यवाही नहीं हुई..!

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली का कमाल महीनों से राशन वितरण में अनियमितताओं, कम राशन देने, वजन में हेराफेरी, कांटा सेटिंग, स्व-सहायता समूहों की विवादित भूमिका और राशन घोटालों से जुड़ी खबरें लगातार प्रकाशित होती रही हैं। शिकायतें भी हुई लेकिन आज तक किसी बड़ी और प्रभावी कार्रवाई का सामने नहीं आना कई
साठगांठ की ओर ईशारा करती है।

स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार एक ही मामले को लेकर बार-बार शिकायतें सामने आई। कभी गरीबों के राशन में डाका डालने के आरोप लगे, कभी वजन कम देने और कांटा सेट कर हेराफेरी करने की बातें सामने आई, तो कभी स्व-सहायता समूह और राशन विक्रेता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होना लोगों की समझ से परे है।

आमजन में यह चर्चा तेज है कि आखिर लगातार शिकायतों और समाचार प्रकाशन के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में क्यों पड़ा हुआ है।क्या खाद्य विभाग गरीबों के हक की रक्षा करता है। या कमीशन लेकर धृतराष्ट्र बन जाता है। आखिर कब टूटेगी चुप्पी और कब सामने आएगी निष्पक्ष जांच की सच्चाई..?

जिला कलेक्टर से अपेक्षा है कि कुदवारी राशन दुकान की जांच एक बार कर ले तो गरीबों की राशन में कैसे घोटाले होता है नजर आ जाऐगा।