जनपद सभापति का प्रभाव या कमीशन का खेल कार्रवाई से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार...खबरें छपीं, शिकायतें हुई पर कार्रवाई नहीं हुई...नीरज शर्मा के काले कारनामे का पर्दा कब उठेगा...!
11 Jun, 2026
377 व्यूज
लखनादौन/सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत लखनादौन की पंचायत स्तर तक निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित हुई जहाँ जहाँ ठेकेदार नीरज शर्मा द्वारा निर्माण कार्यो में तकनीकी मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण किया गया शिकायतें सामने आई हैं। खबरें प्रकाशित हुई पर निष्पक्ष जाँच करने अधिकारी कर्मचारी कुर्सी छोड़ कर स्थल का निरक्षण करने में असमर्थ रहे।
जनचर्चाओं में यह सवाल भी सुनाई दे रहा है कि जनपद सभापति के प्रभावशाली पदों में विरजमान नीरज शर्मा होने से अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं, या फिर व्यवस्थागत लापरवाही के चलते मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
सरकार की योजना की मटियामेट कर कम बजट में कमीशन की छत्रछाया में घटिया निर्माण हुए शिकायत हुए खबर प्रकाशित पर कार्यवाही करने हाथ पैर नही उठे क्या ठेकेदार नीरज शर्मा के आगे मधूर संबंध या गांधी छाप की कमीशन की मलाई ने झुकने से कार्यवाही हवा हवाई हुई।
जनपद पंचायत लखनादौन से लेकर जिला पंचायत सिवनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को अवगत कराया गया लेकिन नीरज शर्मा के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जांच करने में असमर्थ रहे जो सांठगांठ की ओर ईशारा करता है
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!