कल तक राशन की दुकान आज पत्रकारिता की कमान... सेल्समैन से पत्रकार बने जनाब...राशन घोटाले की शिकायतों से घबराहट अब हितग्राहियों को ही बनायाओं जाऐगा निशाना...भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश या पत्रकारिता की आड़ में नया खेल...!
11 Jun, 2026
933 व्यूज
घंसौर/सिवनी नायक दर्पण
घंसौर घंसौर के कुदवारी में सैल्समैन बने ओर राशन घोटाले कर गरीबों के राशन डकार कर अखबारों की सुर्खियों में रहने वाले तुलाराम गोल्हानी अपने कारनामों पर पर्दा डाल हितग्राहियों को डराने का धंधा शुरू किया जाऐगा।
क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े एक परिवार समूह के कथित सेल्समैन से पत्रकार बने व्यक्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कि अपने और अपने समूह से जुड़े कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए पत्रकारिता का सहारा लिया जा रहा है।
चर्चा यह भी है कि पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, तथ्यों की जांच और जनहित के मुद्दों की समझ के बजाय कुछ लोग केवल पहचान और प्रभाव के बल पर स्वयं को पत्रकार बताकर दबाव बनाने का प्रयास किया जाऐगा। राशन वितरण व्यवस्था में सवाल उठाने वाले हितग्राहियों को डराने-धमकाने और उनकी आवाज दबाने की कोशिशें की जाऐगी।
पत्रकारिता जनता की आवाज उठाने का माध्यम है यदि इसका उपयोग निजी हितों और भ्रष्टाचार घोटाले से बचने की ढाल के रूप में किया जाए तो सबसे बड़ा नुकसान जनता के भरोसे को होता है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!