फायरिंग के पीछे क्या है वजह..? आरोपी और कारण दोनों रहस्य बने...शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल...चौरसिया परिवार के घर पर देर रात फायरिंग...!
12 Jun, 2026
1,455 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब चौरसिया परिवार के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं फायरिंग के पीछे का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!