कौन पढ़ पाऐगा धुंधले बिल बताऐ सरपंच सचिव...बिलों में दिख रही गड़बड़ियों की आहट...विकास गया भाड़ में अपने विकास का खेला जारी...पंचायत के कारनामों की निष्पक्ष जांच हो तो खुल सकते हैं अनियमितताओं के कई राज...!

12 Jun, 2026 2,011 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत चीचबंद के ग्राम क्षेत्र में पंचायत के विभिन्न कार्यो भुगतानों और दस्तावेजों की यदि जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर से निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो कई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

चर्चा है कि कई बिल इतने धुंधले और अस्पष्ट हैं कि उनमें दर्ज सामग्री, राशि और विवरण को पढ़ पाना भी मुश्किल हो रहा है। जब सरकारी धन जनता के विकास के लिए खर्च किया जाता है तो प्रत्येक भुगतान और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। लेकिन धुंधले बिलों की बढ़ती संख्या से खर्चों की सत्यता पर संदेह पैदा हो रहा है। ऐसे दस्तावेजों के आधार पर भुगतान कैसे स्वीकृत किए गए और संबंधित अधिकारियों ने इनकी जांच किस प्रकार की...?

पंचायत में ईमानदारी से काम करने असमर्थ क्यों है। फर्जी बिलों के सहारे पंचायत में विकास गया भाड़ में अपने विकास का खेल पहले तय किया जाता है। सरपंच सचिव मिल कर धुधंले बिल की बौछार कर रहे हैं। ऐसे धुधंले बिल
कौन पढ़ सकता है बताऐं...

जब सरकारी धन जनता के विकास के लिए खर्च किया जाता है तो प्रत्येक भुगतान और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। लेकिन धुंधले बिलों की बढ़ती संख्या से खर्चो की सत्यता पर संदेह पैदा कर आखिर किसका फायदा हो रहा है।

धुंधले बिलों से क्या छिपाने की कोशिश की जा रही सरपंच सचिव द्वारा जब शासन ने पंचायतों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी दस्तावेज सार्वजनिक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पंचायत द्वारा अपलोड किए गए कई बिलों एवं दस्तावेजों की प्रतियां इतनी धुंधली (ब्लर) हैं कि उनमें जीएसटी नंबर, राशि, सामग्री विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां स्पष्ट दिखाई नहीं देती। यदि सब कुछ नियमानुसार हुआ है तो दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करने में असमर्थ क्यों...!