कलेक्टर के निर्देश पर दल सागर में महा श्रमदान बिजली विभाग सहित सभी शासकीय महकमों ने संभाली कमान ऊर्जा विभाग ने सुधारी प्रकाश व्यवस्था हटाई जलकुंभी और कचरा स्वच्छता व जल संरक्षण की दिलाई शपथ
12 Jun, 2026
223 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद सिवनी शहर के ऐतिहासिक दल सागर तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए शुक्रवार को वृहद् श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस महा-अभियान में ऊर्जा विभाग (बिजली विभाग) सहित जिले के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तालाब की सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधीक्षण अभियंता (एसई) एवं कार्यपालन अभियंता (ईई) के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालाब परिसर एवं घाटों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। विभागीय अमले ने विद्युत पोलों एवं लटकते तारों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया, जिससे तालाब क्षेत्र अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित दिखाई देने लगा।
अभियान के दौरान तालाब के भीतर एवं किनारों पर फैली जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाने का कार्य किया गया। नगर पालिका के स्वच्छता वाहनों के माध्यम से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र कर उसका निष्पादन किया गया।
कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व, नगर पालिका, पुलिस, ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के समन्वय से संचालित इस अभियान ने दल सागर तालाब की तस्वीर बदलने का काम किया। अभियान के समापन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, जल संरक्षण और बिजली बचत की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दल सागर तालाब शहर की पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण में सभी की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही तालाब परिसर में स्थापित विद्युत उपकरणों से छेड़छाड़ न करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, लाइनमैन, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कलेक्टर के निर्देश पर दल सागर तालाब में वृहद् स्वच्छता अभियान बिजली विभाग ने सुधारी प्रकाश व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा जलकुंभी व कचरा हटाकर किया श्रमदान
सभी शासकीय विभागों का मिला समन्वित सहयोग
जल संरक्षण, स्वच्छता और ऊर्जा बचत की दिलाई शपथ
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!