राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस एवं RAWE छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

13 Jan, 2026 9 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव से जुड़े RAWE (Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत एक प्रेरणादायी जागरूकता
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम किरनापुर स्थित दिलीप भट्टे शासकीय महाविद्यालय के युवाओं के साथ संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा। इस अवसर पर छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित विचार प्रस्तुत किए गए तथा युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव के RAWE छात्रों एवं दिलीप भट्टे शासकीय महाविद्यालय, किरनापुर के विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रीय युवा दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति, शिक्षा, सेवा भाव एवं राष्ट्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं देश सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। अंत में उपस्थित सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र के समग्र विकास के लिए संकल्प लिया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।