चार साल की खामोशी के बाद क्यों जागे जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वर?* *भास्कर शिव का नाम सामने, लेकिन बाकी कौन? नायक दर्पण खोलेगा भ्रष्टाचार की पूरी कुंडली*
23 Jun, 2026
372 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
जिला पंचायत में कथित भ्रष्टाचार को लेकर इन दिनों सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वर द्वारा हाल ही में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पिछले चार वर्षों से जिला पंचायत में चल रहे कथित भ्रष्टाचार पर अध्यक्ष सम्राट सरस्वर मौन क्यों रहे? यदि अनियमितताएं लंबे समय से हो रही थीं, तो उन पर पहले कार्रवाई या सार्वजनिक विरोध क्यों नहीं किया गया?
चर्चाओं के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि अध्यक्ष द्वारा केवल भास्कर शिव का ही नाम सार्वजनिक रूप से क्यों लिया जा रहा है? क्या कथित भ्रष्टाचार में केवल एक ही व्यक्ति शामिल था, या फिर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इसमें भूमिका निभा रहे थे? यदि अन्य लोग भी जिम्मेदार हैं, तो उनके नाम अब तक सामने क्यों नहीं लाए गए?
इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने और तथ्यों की पड़ताल करने का दावा करते हुए नायक दर्पण जिला पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं, जिम्मेदार लोगों और इसके पीछे की वजहों का खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। साथ ही यह भी सामने लाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर चार वर्षों तक चुप्पी साधे रहने के बाद अध्यक्ष सम्राट सरस्वर अचानक सक्रिय क्यों हुए और इसके पीछे क्या कारण रहे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!