25 जनवरी को सिवनी में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन....सनातन धर्म, संस्कृति और एकता पर होगा मंथन

18 Jan, 2026 48 व्यूज
Main Photo
सिवनी।नायक दर्पण
सनातन धर्म की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और हिन्दू एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “विशाल हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन 25 जनवरी 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक सम्मेलन दोपहर 3 बजे से मठ मंदिर प्रांगण, सिवनी में आयोजित होगा।
आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, यह सम्मेलन धर्म की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और भावी दिशा पर विचार–विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू बंधुओं एवं मातृशक्तियों के सहभागिता की अपील की गई है।आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिन्दू समाज की एकता और चेतना को मजबूत करने का प्रयास है। आमजन से अपने परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।
सम्मेलन के माध्यम से “हमारा धर्म – हमारी पहचान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।