सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश पर लगा ब्रेक...नायब तहसीलदार कोर्ट ने अवैध निर्माण पर थमाया अस्थाई स्थगन आदेश...सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने और मकान खड़ा करने की कोशिश...!

21 Jul, 2026 1,143 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

लखनादौन तहसील अंर्तगत ग्राम पंचायत घोघरी कला में पंचायत सरपंच सचिव के संरक्षण पर नेशनल हाईवे पर पटवारी हल्का नं 39 खसरा नं 103 सरकारी भूमि पर साठगांठ कर निर्माण किया जा रहा था जिसकी शिकायत होने के बाद राजस्व विभाग जाग ओर संज्ञान लिया गया है।

सरकारी कागजो में हेराफेरी और कानून को ठेंगा दिखाकर जमीन पर अवैध ढांचा खड़ा करने की कोशिश कर रहे लोगों को नायब तहसीलदार कोर्ट ने जोरदार झटका दिया है! घोघरीकला गांव में पटवारी हल्का नं 39 रकबा नं 077 खसरा नंबर 103 की सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध मकान निर्माण पर कोर्ट ने 'अस्थाई स्थगन आदेश थमाकर सीधे निर्माण स्थल पर है निर्माण को रोका गया है। चंद्रपाल शर्मा की शिकायत के बाद कोर्ट की गाज इन पर गिरी है: चंद्रकांत शर्मा, ​रमाकांत शर्मा, अरुण शर्मा, श्रीमती रंजना शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा (हैदराबाद) ​इन सभी पर आरोप है कि ये बिना कानूनी हक के सरकारी भूमि पर जबरन मकान खड़ा कर रहे थे और जमीन दबाने की ताक में थे।