​भ्रष्टाचार की 'गोल्डन' पंचायत नियम-कायदों की मटियामेट.. सरपंच-सचिव संग साठगांठ का खेल उपसरपंच व परिवार बने 'मजदूर', कमीशन की मलाई से तिजोरी भरने में जुटे जिम्मेदार...!

22 Jul, 2026 1,737 व्यूज
Main Photo
लखनादौन/सिवनी नायक दर्पण


जनपद पंचायत लखनादौन की ग्राम पंचायत घोघरीकला में विकास कार्यो के लिए नहीं बल्कि सरकारी खजाने लूटने में माहिर पंचायत राज व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के दावों को ठेंगा दिखाते हुए सरपंच, सचिव और उपसरपंच की तिकड़ी पर सरकारी पैसे से अपनी तिजोरियां भरने में लगे।

यह सच्चाई सूचना अधिकार के तहत के मिले दस्तावेज गवाही दे रहे हैं। उपसरपंच चंद्रकांत शर्मा ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों की जाति बदलकर जॉब कार्ड बनवा लिए और कागजों पर उन्हें 'मजदूर' दिखाकर सरकारी राशि का धड़ल्ले से आहरण किया जा रहा है। नियमों की धज्जियां: जनप्रतिनिधि ही बन गए 'कागजी मजदूर'

​पंचायती राज अधिनियम के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि या उसका परिवार अपनी ही पंचायत में मजदूरी नहीं कर सकता स्वयं के नाम से सामग्री (सप्लाई) के बिल नहीं लगाए जा सकते। इसके बावजूद घोघरीकला में नियमों को ताक पर रखकर यह फर्जीवाड़ा बेधड़क जारी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या जनपद पंचायत लखनादौन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की मौन सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव है..? या फिर 'कमीशन की मलाई' के आगे नियमों की मटियामेट की गई

मजदूरों के नाम पर बनाए गए फर्जी जॉब कार्ड और समाग्री बिलों से लाखों रुपये हजम किए जा चुके हैं। जनपद पंचायत लखनादौन के अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत को साफ उजागर करता है। जिला प्रशासन सहभागी निभाने वाले पर भी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाऐ।