फर्जी बिलों की बौछार सरकारी खजाना लूटा...उपसरपंच की उंगलियों पर नाच रहे सरपंच सचिव जनपद के जिम्मेदार...आँखें मूंदकर कमीशन की मलाई चाटी गई...सरकारी धन हजम करने का सिलसिला...!
23 Jul, 2026
1,628 व्यूज
लखनादौन/सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत लखनादौन के ग्राम घोघरीकला में भ्रष्टाचार का अनोखा और बेखौफ खेल खेला गया। जिसमें पंचायती राज व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। उपसरपंच चंद्रकांत शर्मा ने भ्रष्टाचार का ऐसा 'रिमोट' तैयार किया कि सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत लखनादौन के इंजीनियर और एसडीओ तक इसके इशारों पर नाचते नजर आए। सरकारी राशि के लालच में ऐसा गठजोड़ बना कि फर्जी बिलों की बौछार कर दी गई। और जिम्मेदार आँखें मूंदकर कमीशन की मलाई चाटते रहे।
दस्तावेज़ बताते हैं कि किस तरह नियमों को दरकिनार कर विकास कार्यों के नाम पर लूट मचाई गई। कारनामे यहीं खत्म नहीं हुए सरकारी खजाने को चपत लगाने के लिए बाकायदा टैक्स चोरी का रास्ता भी अपनाया गया। बिना किसी वैध GST नंबर के 'शर्मा परिवहन' और 'शर्मा भोजनालय' बिलों के सहारे लाखों रुपये सीधे अपने निजी खातों में भुगता लिए गए।
जनपद पंचायत लखनादौन के अधिकारियों कर्मचारियों पर पंचायती राज के नियमों का पालन कराने और सरकारी की पाई-पाई का हिसाब रखने की जिम्मेदारी थी वे खुद इस लूट के मूकदर्शक और सहभागी बन गए।
चंद्रकांत शर्मा ने ऐसा तंत्र रचा कि जिम्मेदार अधिकारी सरकारी राशि के लालच में अंधे हो गए। पंचायत राज नियमों मिल बांट कर धज्जियां उड़ाई गई। फर्जी बिल पास कर लाखों की राशि निकाली गई और कमीशन की मलाई चाटी गई। जिन्हें नियमों का पालन करवाना था वही सरकारी राशि लूटने के हिस्सेदार बन गए।
जिला पंचायत सिवनी के सीईओ द्वारा लखनादौन पंचायत में जबाबदार जिम्मेदार बने सहभागी ऊनपर जांच कार्यवाही का शिकांजा कसा जाऐगा या आगे ओर ग्राम पंचायतों में भ्रष्ट कारनामे करने संरक्षण दिया जाऐगा...?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!