श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस...वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों की सलामती के लिए की प्रार्थना...जन समस्या निवारण संस्थान
26 Jul, 2026
53 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जन समस्या निवारण संस्थान, सिवनी द्वारा शनिवार को श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे सैनिकों की सलामती और दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों के अदम्य साहस, निष्ठा और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। संस्थान द्वारा यह दिवस प्रतिवर्ष पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीता बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे, पारुल रजक सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सैनिकों के सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!