ओपी सोनी फिर बने प्रदेश अध्यक्ष,राजकुमार सोनी को मिली कार्यकारिणी अध्यक्ष की कमान...!
27 Jul, 2026
71 व्यूज
भोपाल नायक दर्पण
भोपाल में सर्वसम्मति से हुआ प्रदेश स्तरीय चुनाव, समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने का लिया संकल्प
गंजबासौदा। मध्यप्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को भोपाल में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में समाज ने एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ओपी सोनी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना, जबकि गंजबासौदा के सक्रिय समाजसेवी राजकुमार सोनी को समिति का कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार सोनी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ओपी सोनी ने कहा कि समिति समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगी। वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा को प्रोत्साहन देने, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
समिति के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में स्वर्णकार समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और विकास की नई गति मिलेगी। समाज के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का भी आह्वान किया गया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!