संभाग और लोकसभा क्षेत्र बनाने की गूंज...जागरूक नागरिकों की पत्रकार वार्ता में विकास के मुद्दों पर मंथन...!

05 Aug, 2026 256 व्यूज
Main Photo
​सिवनी नायक दर्पण

जिले की उपेक्षा और लंबे समय से लंबित पड़ी विकास की जनआकांक्षाओं को लेकर आज शहर के होटल ग्रैंड हेरिटेज में जागरूक नागरिकों द्वारा एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिकों और प्रेस प्रतिनिधियों के बीच सिवनी को संभाग बनाने तथा अलग लोकसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ।

​पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल और संसाधनों के दृष्टिकोण से सिवनी जिले के पास संभाग बनने की पूरी पात्रता है। इसके बावजूद जिले को लंबे समय से विकास के मानकों में पीछे रखा गया है। सिवनी को पृथक लोकसभा क्षेत्र बनाने की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया गया ताकि क्षेत्रीय विकास को संसद स्तर पर सशक्त नेतृत्व मिल सके।

अंत में जागरूक नागरिकों ने सरकार से सिवनी की इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया तथा आवश्यकता पड़ने पर जनजागरण अभियान और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाने की बात भी कही।